विदेश की खबरें | पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले दो लाख के पार, यूएई ने सभी उड़ानें निलंबित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (सज्जाद हुसैन)

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 29 जून पाकिस्तान में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर यूएई ने वहां से आने वाली सभी उड़ानों का अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े | बांग्लादेश: बुरीगंगा नदी में नौका डूबने से 23 की मौत, बचाव अभियान जारी.

मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई।

पाकिस्तान में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,557 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर दो लाख के पार पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज के पास ग्रेनेड से हमला, आतंकवादियों समेत नौ की मौत.

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार पाकिस्तान में बढ़ते मामलों के मद्देनजर यूएई ने 29 जून से किसी भी यात्री को जब तक पाकिस्तान से वापस ना आने देने का फैसला किया है, तब तक की उनकी जांच के लिए एक विशेष कोविड-19 प्रयोगशाला स्थापित नहीं की जाती। पाकिस्तान से होकर गुजरने वाली उड़ानों पर भी यह नियम लागू होगा।

यूएई के जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी द्वारा यह फैसला दुबई-राज्य वाहक अमीरात द्वारा 24 जून से पाकिस्तान से सेवाओं को निलंबित करने के बाद लिया गया है।

अमीरात ने तीन जुलाई तक विमान सेवाएं निंलबित की हैं। उसने 22 जून को हांगकांग से आने वाले अमीरात के विमान में सवार 30 पाकिस्तानी नागरिकों के संक्रमित पाए जाने के बाद यह निर्णय लिया था।

सामान्य नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (जीसीएए) ने रविवार को कहा कि संयुक्त अरब अमीरात में जाने वाले सभी यात्रियों की कोविड-19 जांच के लिए प्रयोगशाला स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू करने तक निलंबन लागू रहेगा।

इस बीच, पाकिस्तान में 3,557 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 2,06,512 हो गए।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार 2,06,512 मामलों में से सिंध में सबसे अधिक 80,446 मामले सामने आए हैं। पंजाब में 74,778 , खैबर पख्तूनख्वा में 25,778, इस्लामाबाद में 12,643, बलूचिस्तान मे 10,376 , गिलगित-बाल्तिस्तान में 1,442 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 1,049 मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 49 और लोगों की जान जाने से मरने वालों की संख्या 4,167 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\