काठमांडो, 10 जून नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 279 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद हिमालयी देश में बुधवार को कोविड-19 से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर 4,364 हो गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता जगेश्वर गौतम ने बताया कि 279 नए मरीजों में से 257 पुरुष और 22 महिलाएं हैं।
यह भी पढ़े | नाइजीरिया में बोको हराम ने 69 लोगों की हत्या की.
उन्होंने बताया कि देश में संक्रमण के 4,364 मामले हो गए हैं और अब तब संक्रमण से 15 लोगों की मौत हो चुकी है।
अधिकारी ने बताया कि इलाज के बाद 90 और मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। इसी के साथ बीमारी से ठीक हुए लोगों की तादाद 674 हो गई है
यह भी पढ़े | Coal Mine Blast in Afghanistan: अफगानिस्तान में कोयला खदान में विस्फोट, 16 लोगों की मौत.
गौतम ने बताया कि अब तक 4,055 पुरुष और 309 महिलाएं संक्रमित पाई गई हैं।
उन्होंने बताया कि देश में अलग अलग अस्पतालों में फिलहाल 3,675 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY