एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | कोरोना वायरस: थैंक्सगिविंग के बाद अमेरिका में फिर से लागू प्रतिबंध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. स्वास्थ्य अधिकारियों आशंका है कि छुट्टियों में लोगों के बड़ी संख्या में एकत्र होने के कारण कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण से बाहर हो सकता है।

विदेश की खबरें | कोरोना वायरस: थैंक्सगिविंग के बाद अमेरिका में फिर से लागू प्रतिबंध

स्वास्थ्य अधिकारियों आशंका है कि छुट्टियों में लोगों के बड़ी संख्या में एकत्र होने के कारण कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण से बाहर हो सकता है।

लॉस एंजिलिस काउंटी ने अपने एक करोड़ निवासियों के लिए घर में रहने का आदेश जारी किया है और सिलिकॉन वैली के बीचों बीच स्थित सांता क्लारा काउंटी ने पेशेवर खेलों, माध्यमिक स्कूलों और कॉलेजों को खोलने पर प्रतिबंध लगा दिए हैं और काउंटी के बाहर 150 मील से अधिक दूरी की यात्रा करने वालों को पृथक-वास में रहने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़े | अमेरिका: एरिजोना और विस्कोंसिन में राष्ट्रपति पद के लिए विजेता घोषित किए गए जो बाइडन.

हवाई काउंटी के मेयर ने कहा कि कोविड-19 से संक्रमित नहीं होने की रिपोर्ट के बिना प्रशांत पार से आने वाले यात्रियों को 14 दिन पृथक-वास में रहना होगा और जो लोग रिपोर्ट लेकर आएंगे, उनमें से भी यहां पहुंचने पर चुनिंदा लोगों को दोबारा जांच कराने को कहा जा सकता है। न्यूजर्सी में युवाओं के सभी खेलों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सारा कोडी ने कहा कि सांता क्लारा काउंटी मे संक्रमण ‘‘तेजी से आ रही ट्रेन’’ की तरह है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में स्तन कैंसर की दर पूरे एशिया में सबसे अधिक, हर साल इससे 40 हजार महिलाओं की मौत- रिपोर्ट.

स्वास्थ्य अधिकारियों ने अमेरिकियों से ‘थैंक्सगिविंग’ के अवसर पर घर में ही रहने और बाहर के लोगों से नहीं मिलने की अपील की थी। इसके बावजूद करीब 12 लाख लोग रविवार को अमेरिकी हवाईअड्डों से गुजरे, जो कि मार्च में यहां संक्रमण फैलने के बाद सबसे अधिक संख्या है। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग अपने परिवारों एवं मित्रों से मिलने राजमार्ग के जरिए गए।

अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 2,67,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और अब तक एक करोड़ 34 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2020 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).