एजेंसी न्यूज

कोरोना वायरस: अप्रैल में अमेरिका की खुदरा बिक्री में आयी रिकार्ड 16 प्रतिशत गिरावट

आंकड़ों के अनुसार, सबसे तेज गिरावट कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर, फर्नीचर स्टोर और रेस्तरां में देखी गयी। उपभोक्ता तेजी से ऑनलाइन खरीदारी की ओर भाग रहे हैं। ऑनलाइन खरीदारी में इस दौरान मासिक आधार पर 8.4 प्रतिशत की और सालाना आधार पर 21.6 प्रतिशत की तेजी देखी गयी।

कोरोना वायरस: अप्रैल में अमेरिका की खुदरा बिक्री में आयी रिकार्ड 16 प्रतिशत गिरावट

वाणिज्य मंत्रालय ने खुदरा खरीदारी को लेकर शुक्रवार को नयी रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल में खुदरा बिक्री में एक महीने पहले की तुलना में 16.4 प्रतिशत तथा साल भर पहले यानी अप्रैल 2019 की तुलना में 21.6 प्रतिशत की गिरावट आयी है।

आंकड़ों के अनुसार, सबसे तेज गिरावट कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर, फर्नीचर स्टोर और रेस्तरां में देखी गयी। उपभोक्ता तेजी से ऑनलाइन खरीदारी की ओर भाग रहे हैं। ऑनलाइन खरीदारी में इस दौरान मासिक आधार पर 8.4 प्रतिशत की और सालाना आधार पर 21.6 प्रतिशत की तेजी देखी गयी।

अमेरिका में पहले ही ऑनलाइन खुदरा विक्रेताओं तथा एप आधारित डिलिवरी देने वाली कंपनियों की ओर उपभोक्ताओं के आकर्षित होने से खुदरा क्षेत्र प्रभावित था। अब एक के बाद एक गिरावट वाले महीने ने इनका संकट बढ़ा दिया है। नीमैन मार्कस और जे क्रू जैसे डिपार्टमेंट स्टोर ने दिवाला संरक्षण के लिये आवेदन दायर किया है। होटल, रेस्तरां और ऑटो डीलरशिप क्षेत्र भी खतरे में हैं।

अकादमिक अर्थशास्त्रियों के एक समूह द्वारा अप्रैल के विश्लेषण में पाया गया कि एक महीने के लॉकडाउन से गैर-किराना क्षेत्र के 31 प्रतिशत खुदरा विक्रेताओं का कारोबार बंद हो सकता है। यदि लॉकडाउन चार महीने का हुआ तो उनमें से 65 प्रतिशत कारोबारी स्टोर हमेशा के लिये बंद करने पर बाध्य हो जायेंगे।

जेपी मॉर्गन चेस ने क्रेडिट कार्ड से की जाने वाली खरीदारी के आधार पर किये गये एक अध्ययन में पाया कि किराना सामान, ईंधन, फोन सेवाएं, वाहन मरम्मत जैसे आवश्यक क्षेत्रों में लोगों का खर्च सालाना आधार पर 20 प्रतिशत से भी ज्यादा घट गया है। बाहर खाने, हवाई यात्रा तथा योग व सैलून जैसी व्यक्तिगत सेवाओं समेत गैर-आवश्यक खर्च में सालाना आधार पर 50 प्रतिशत गिरावट आयी है।

उल्लेखनीय है कि खुदरा स्टोरों के जरिये होने वाली खरीदारी का अमेरिका की आर्थिक वृद्धि में करीब 70 प्रतिशत योगदान होता है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 11:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).