एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोरोना वायरस: असम में संक्रमण के 652 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में कोरोना वायरस संक्रमण के 652 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,37,756 हो गई। राज्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कोरोना वायरस: असम में संक्रमण के 652 नए मामले सामने आए

गुवाहाटी, 29 जुलाई असम में कोरोना वायरस संक्रमण के 652 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,37,756 हो गई। राज्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इससे एक दिन पहले राज्य में संक्रमण के 797 मामले सामने आए थे।

मिशन ने बुलेटिन में बताया कि कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 6,668 पर बरकरार है। इसके अलावा, संक्रमित 1,347 लोगों की अन्य कारणों से मौत हुई है।

पिछले 24 घंटों में लखीमपुर में सर्वाधिक 56, धेमाजी में 52 और कामरूप मेट्रोपोलिटन में 47 लोग संक्रमित हुए।

बुलिटेन में बताया गया कि राज्य में अब तक 7,24,128 लोग संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके हैं। असम में इस समय 5,613 उपचाराधीन मामले हैं। राज्य में कम से कम 2,85,20,407 नमूनों की जांच अब तक की जा चुकी है। असम में लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर 7.07 प्रतिशत और लोगों के ठीक होने की दर 98.15 प्रतिशत है।

इसमें बताया गया है कि अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 4,83,41,446 खुराक दी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2022 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).