देश की खबरें | कोरोना वायरस: असम में संक्रमण के 5,347 नए मामले आए सामने, 63 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,347 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 3,24,979 हो गई, जबकि 63 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या 2,123 हो गई।

गुवाहाटी, 16 मई असम में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,347 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 3,24,979 हो गई, जबकि 63 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या 2,123 हो गई।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के यहां जारी आंकड़ों के अनुसार, नए मामलों में कामरूप (मेट्रो) से 1,012, कामरूप (ग्रामीण) से 424, नगांव से 343 और सोनितपुर से 291 मामले सामने आए।

आंकड़ों के अनुसार, दिन में 64,701 नमूनों की जांच के बाद ये नए मामले सामने आए और लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर 8.26 प्रतिशत रही।

राज्य में अब तक 94,49,818 नमूनों की जांच की गई हैं और असम में अब 44,008 उपचाराधीन मामले हैं।

शनिवार को कम से कम 3,254 और लोग स्वस्थ हुए और अब तक स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,77,501 हो गई। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 85.39 प्रतिशत है।

असम में अब तक 33,61,495 लोगों को टीका लगाया जा चुका है, जिनमें से 7,30,846 लोगों को दोनों खुराक लगाई जा चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\