देश की खबरें | कोरोना वायरस: संक्रमण के 34,884 नए मामले आए सामने, 671 और लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 34,884 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 10,38,716 हो गई, जिनमें से 671 लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 26,273 हो गई।
नयी दिल्ली, 18 जुलाई देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 34,884 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 10,38,716 हो गई, जिनमें से 671 लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 26,273 हो गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार अभी तक 6,53,750 लोग संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।
देश में इस समय 3,58,692 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘अभी तक 62.94 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।’’
संक्रमित लोगों की कुल संख्या में विदेशी भी शामिल है।
यह लगातार तीसरा दिन है, जब देश में कोविड-19 संक्रमण के 30,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।
पिछले 24 घंटे में 671 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 258, कर्नाटक में 115, तमिलनाडु में 79, आंध्र प्रदेश में 42, उत्तर प्रदेश में 38, पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली में 26-26, गुजरात मे 17, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में नौ-नौ, राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में आठ-आठ, तेलंगाना में सात, हरियाणा में पांच, झारखंड, बिहार एवं ओडिशा में चार-चार, असम एवं पुडुचेरी में तीन-तीन, छत्तीसगढ़ एवं गोवा में दो-दो और केरल एवं उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2020 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

