देश की खबरें | कोरोना वायरस: छत्तीसगढ़ में संक्रमण के 230 नए मामलों की पुष्टि
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को संक्रमण के 230 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 9,086 हो गई है।
रायपुर, 31 जुलाई छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को संक्रमण के 230 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 9,086 हो गई है।
राज्य में शुक्रवार को दो मरीजों की मौत हो गई।
यह भी पढ़े | कोरोना के झारखंड में 826 नए मरीज पाए गए, 2 की मौत: 31 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज 230 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। इनमें रायपुर जिले से 132, कोंडागांव से 23, दुर्ग से 19, राजनांदगांव से 17, महासमुंद से नौ, कोरबा से छह, बलरामपुर, बस्तर और बलौदाबाजार से चार-चार, बिलासपुर से तीन, जांजगीर से दो तथा दंतेवाड़ा, जशपुर, सूरजपुर, सरगुजा, गरियाबंद, कांकेर और अन्य राज्य से एक-एक मरीज शामिल हैं। मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि शु्क्रवार को रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति तथा निजी अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
यह भी पढ़े | नोएडा: कोरोना वायरस को मात देकर अस्पताल से निकली 104 साल की बुजुर्ग महिला.
उन्होंने बताया कि रायपुर के ईदगाह भांठा निवासी 44 वर्षीय पुरूष को तेज सांस चलने की वजह से 22 जुलाई को एम्स में भर्ती कराया गया था। उसे निमोनिया था और बाद में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। मरीज की शुक्रवार तड़के मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि गरियाबंद जिले के निवासी 59 वर्षीय पुरूष को गंभीर हालत में 30 जुलाई को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,16,127 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से 9,086 मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। राज्य में 6,230 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। वहीं, 2,803 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 53 लोगों की मौत हो गई है।
छत्तीसगढ़ के सभी 28 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)