एजेंसी न्यूज

COVID-19 Update: भारत में संक्रमण के 12,885 नए मामले, 461 और लोगों की मौत

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 12,885 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,43,21,025 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,48,579 हुई, जो पिछले 253 दिन में सबसे कम है.

COVID-19 Update: भारत में संक्रमण के 12,885 नए मामले, 461 और लोगों की मौत
कोरोना (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 4 नवंबर : भारत में एक दिन में कोविड-19 (COVID-19) के 12,885 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,43,21,025 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,48,579 हुई, जो पिछले 253 दिन में सबसे कम है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 461 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,59,652 हो गई. देश में लगातार 27 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 130 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,48,579 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.43 प्रतिशत है. यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,630 की कमी दर्ज की गई है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.23 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है.

मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 1.21 प्रतिशत है, जो पिछले 31 दिन से दो प्रतिशत से कम है. वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 1.17 प्रतिशत है, जो पिछले 41 दिन से दो प्रतिशत से कम बनी हुई है. आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 3,37,12,794 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 107.63 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं. देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. यह भी पढ़ें : Mumbai Local Trains Update: मुंबई की लोकल ट्रेनों की 100 फीसदी सेवाएं 28 अक्टूबर से

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2021 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).