एजेंसी न्यूज

कोरोना वायरस : राजस्थान में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 100 हुई

इस बीच, 26 नये मामले सामने आने से राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3,453 हो गयी है।

कोरोना वायरस : राजस्थान में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 100 हुई
जमात

जयपुर, आठ मई राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को एक और व्यक्ति की मौत होने के बाद राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 100 हो गयी है।

इस बीच, 26 नये मामले सामने आने से राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3,453 हो गयी है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि अजमेर में एक और संक्रमित की मौत हो गयी। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 100 हो गयी है।

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

इस बीच, राज्य में शुक्रवार सुबह नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 26 नये मामले आए जिनमें जयपुर में छह, पाली में पांच और उदयपुर, झालावाड़ एवं अजमेर में दो-दो नये मामले शामिल हैं।

राज्य में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 3,453 हो गयी है।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के अलावा 61 वे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).