देश की खबरें | देशभर में एक जैसा हो कोरोना उपचार प्रोटोकॉल : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना संक्रमण के उपचार के लिए देश भर में एक ही 'प्रोटोकॉल' की वकालत करते हुए बुधवार को कहा कि अलग-अलग उपचार से रोगियों व चिकित्सकों में भ्रम बना रहता है। इसके साथ ही उन्होंने दोहराया कि राजस्थान का कोरोना प्रबंधन एक मिसाल है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, दो दिसंबर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना संक्रमण के उपचार के लिए देश भर में एक ही 'प्रोटोकॉल' की वकालत करते हुए बुधवार को कहा कि अलग-अलग उपचार से रोगियों व चिकित्सकों में भ्रम बना रहता है। इसके साथ ही उन्होंने दोहराया कि राजस्थान का कोरोना प्रबंधन एक मिसाल है।

गहलोत राजस्थान के कोरोना प्रबंधन को देखने आए केन्द्रीय दल के साथ चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कहा कि महामारी के प्रबंधन में राजस्थान ने जिस दृढ़ इच्छाशक्ति, संवेदनशीलता, मानवीय नजरिये और सतर्कता के साथ काम किया है वह एक मिसाल है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप जारी, पिछले 24 घंटे के भीतर सामने आए 5,600 नए मामले, कुल संख्या 18,32,176 पहुंची: 2 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि इस समय सभी राज्यों में कोरोना का अलग-अलग 'प्रोटोकॉल' से उपचार किया जा रहा है इससे रोगियों और चिकित्सक समुदाय में भ्रांति बनी रहती है कि कौनसा उपचार प्रोटोकॉल अधिक कारगर है। उन्होंने अनुरोध किया है कि केन्द्र सरकार इस दिशा में पहल करे और आईसीएमआर के माध्यम से देशभर के लिए एक समान चिकित्सा प्रोटोकॉल निर्धारित करे।

उन्होंने कहा कि हमने ‘राजस्थान सतर्क है’ को ध्येय वाक्य बनाकर कोरोना के बेहतरीन प्रबंधन की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान ही वह राज्य है जिसने भीलवाड़ा मॉडल देश को दिया और 'कन्टेनमेन्ट जोन' को सख्ती से लागू करने सहित अन्य सख्त उपायों से कोरोना संक्रमण की श्रृंखला तोड़ने में कामयाबी पाई। उन्होंने कहा, “हम रिकवरी दर अच्छी रखने के साथ ही मृत्यु दर को लगातार एक प्रतिशत से भी नीचे रखने में कामयाब रहे हैं। इसी का परिणाम है कि राजस्थान कोरोना के सभी मानकों पर बेहतर स्थिति में है।”

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों और केंद्र के बीच वार्ता से पहले कांग्रेस ने की तीन मांगे, रणदीप सुरजेवाला बोले-फिर पूर्वाग्रह छोड़ खुले मन से बात करे!.

उन्होंने लॉकडाउन व उसके बाद जनहित में तथा कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना का पहला मामला आने तक जहां हमारी जांच क्षमता शून्य थी उसे अब 60,000 जांच प्रतिदिन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हर जिले में जांच की सुविधा उपलब्ध है और राजस्थान में सारी जांच आरटीपीसीआर से हो रही हैं।

सरकारी बयान के अनुसाार नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. पॉल ने मुख्यमंत्री गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान में किए जा रहे कोरोना प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना से मृत्यु दर एक प्रतिशत से भी कम है, जो काफी बेहतर है। केन्द्रीय दल में केन्द्रीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के विशेषाधिकारी सुधांश पंत, अतिरिक्त निदेशक डॉ. अवधेश कुमार भी सम्मिलित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू