कोरोना : स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए विशेष उपकरण तैयार किया
आईआईटी रोपड़ ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।
चंडीगढ़, 27 अप्रैल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), रोपड़ ने सोमवार को कहा कि उसने निजी अस्पताल डीएमसीएच के साथ मिलकर संयुक्त रूप से एक विशेष उपकरण विकसित किया है जो कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षित रखने में मददगार साबित हो सकता है।
आईआईटी रोपड़ ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस उपकरण (कंटेनमेंट बॉक्स) का लुधियाना में दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसीएच) में परीक्षण किया गया है।
इस उपकरण की खूबी यह है कि इसे आसानी से बनाया जा सकता है और अस्पतालों में भी आसानी से लगाया जा सकता है और इसके लिए किसी भी बाहरी आपूर्ति पर निर्भर नहीं करना होगा। देश भर में लागू लॉकडाउन के कारण आपूर्ति श्रृंखला टूट गयी है।
शोधकर्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों में संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए कई तरीकों का उपयोग करने की आवश्यकता है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि स्वास्थ्य कर्मियों तक वायरस का प्रमुख संचरण श्वसन मार्ग से होता है जो इन रोगियों के उपचार के दौरान खांसी, छींकने आदि के कारण हो सकता है।
आईआईटी रोपड़ के आशीष साहनी और विवेक गुप्ता के साथ डीएमसीएच लुधियाना के जी एस वांडर ने संयुक्त रूप से यह बॉक्स विकसित किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

