पंजाब में कोरोना मृत्यु दर हरियाणा से अधिक : सरकारी आंकड़े
केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के कारण किसी की मौत होने की खबर नहीं है।
चंडीगढ़, 24 अप्रैल ताजा सरकारी आंकड़ों के अनुसार पड़ोसी हरियाणा की तुलना में पंजाब में कोरोना वायरस से हुयी मौतों की दर ज्यादा है वहीं मरीजों के ठीक होने की दर कम है।
केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के कारण किसी की मौत होने की खबर नहीं है।
कोरोना वायरस के संबंध में पंजाब के ताजा आंकड़ों के अनुसार राज्य में अब तक 17 लोगों की मौत हुयी है। राज्य की मृत्यु दर छह प्रतिशत है जो राष्ट्रीय औसत तीन प्रतिशत से अधिक है।
हरियाणा में 275 कोरोना वायरस मामलों में से अब तक तीन लोगों की मौत की खबर है। राज्य सरकार के चिकित्सा बुलेटिन के अनुसार यहां मृत्यु दर 1.09 प्रतिशत है।
पंजाब में शुक्रवार सुबह तक कोरोना वायरस के 283 मामले सामने आए हैं जबकि हरियाणा में अब तक 275 मामले आए हैं। वहीं चंडीगढ़ में अब तक 27 मामले सामने आए हैं।
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने एक दिन पहले ही राज्य में उच्च मृत्यु दर को समझने और इस पर काबू के लिए विशेषज्ञों द्वारा हर मौत का विस्तृत अंकेक्षण कराने का आदेश दिया था।
आंकड़ों के अनुसार पंजाब के विभिन्न अस्पतालों से 60 मरीजों की छुट्टी दी गयी है और राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 23 प्रतिशत रही है।
हालांकि हरियाणा में ठीक होने वाले रोगियों की संख्या पंजाब की तुलना में काफी अधिक है जबकि दोनों राज्यों में लगभग समान मामले सामने आए हैं।
हरियाणा में अब तक कुल 275 मरीजों में से 183 को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार यहां ठीक होने की दर 66.54 प्रतिशत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

