एजेंसी न्यूज

नेपाल में कोरोना के मामले बढ़कर 444 हुए

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नेपाल में कोरोना के मामले बढ़कर 444 हुए

काठमांडू, 21 मई नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 444 तक पहुंच गयी।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नेपाल में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लागू है। नेपाल उन देशों में से एक है जहां कोरोना वायरस के कम मामले सामने आए हैं।

नेपाल के नए मामले झापा, धनकुटा और सुनसरी जिलों से सामने आए हैं।

मंत्रालय के अनुसार बुधवार को नेपाल में कोरोना वायरस के 25 नए मामले सामने आए थे। यह रोग देश के 77 जिलों में से 38 जिलों में फैल गया है।

मंत्रालय के अनुसार करीब 36,000 लोगों की कोरोना वायरस जांच की गयी है। अब तक 45 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है और अभी 397 लोगों का इलाज चल रहा है।

नेपाल में इस घातक बीमारी के कारण अब तक दो लोगों की मौत हुयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2020 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).