एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोरोना : महाराष्ट्र में 6,497 नए मामले सामने आए, 193 मरीजों की मौत, 4,182 बीमारी से उबरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 6,497 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,60,924 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | कोरोना : महाराष्ट्र में 6,497 नए मामले सामने आए, 193 मरीजों की मौत, 4,182 बीमारी से उबरे

मुंबई, 13 जुलाई महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 6,497 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,60,924 तक पहुंच गयी।

इस बीच, राज्य में इस वायरस से संक्रमित 193 और मरीजों की मौत हो गयी जिनमें से 47 मुंबई से हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कोरोना के झारखंड में 189 नए मरीज पाए गए, 43 हुए ठीक: 13 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार 193 मरीजों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 10,482 हो गयी।

बयान में कहा गया है कि 4,182 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। राज्य में 1,44,507 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी का मीडिया पर बड़ा आरोप, बड़े हिस्से पर फासीवादी ताकतों का कब्जा.

राज्य में अभी 1,05,935 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मुंबई में इस वायरस से संक्रमण के 1,158 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही महानगर में कुल मामलों की संख्या 94,146 हो गयी वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5,335 हो गयी है।

बयान में कहा गया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 55.38 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 4.02 प्रतिशत है।

वर्तमान में 6,87,353 लोग घरों में पृथक-वास में हैं जबकि 41,660 लोग संस्थागत पृथक-वास में हैं।

राज्य में कुल 6,497 नए मामलों में से 564 मामले पुणे शहर में और 110 मामले औरंगाबाद शहर से हैं।

मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में सर्वाधिक 3,807 मामले दर्ज किए गए जिससे क्षेत्र में संक्रमितों की कुल संख्या 1,76,867 तक पहुंच गयी। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 7,398 हो गयी। मुंबई शहर एमएमआर का हिस्सा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2020 10:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).