देश की खबरें | कोरोना : तमिलनाडु में अब तक 20 लाख परीक्षण किए गए, शिशु सहित 75 मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस पर काबू के लिए परीक्षण पर जोर देते हुए तमिलनाडु में अब तक 20 लाख से अधिक परीक्षण किए जा चुके हैं। इस बीच मंगलवार को राज्य में संक्रमण के 4,965 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1.80 लाख से अधिक हो गयी।
चेन्नई, 21 जुलाई कोरोना वायरस पर काबू के लिए परीक्षण पर जोर देते हुए तमिलनाडु में अब तक 20 लाख से अधिक परीक्षण किए जा चुके हैं। इस बीच मंगलवार को राज्य में संक्रमण के 4,965 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1.80 लाख से अधिक हो गयी।
स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी। बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोविड-19 के कारण 75 और मरीजों की मौत हो गयी है जिनमें 56 दिन का एक शिशु भी शामिल है। राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 2,626 हो गयी है।
राज्य में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी वृद्धि दर्ज की गयी है और कुल 1,80,643 मरीजों में से अब 51,344 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं।
बुलेटिन में कहा गया है कि मंगलवार को 51,066 नमूनों के परीक्षण किए गए। यह लगातार तीसरा दिन है जब 51,000 से अधिक नमूनों की जांच की गयी है। अब तक कुल 20,35,645 नमूनों की जांच की गयी है।
यह भी पढ़े | जिस राज्य में मुख्यमंत्री ही असुरक्षित हैं, वहां आम लोगों का क्या हाल होगा: पूर्व सीएम रघुवर दास.
रविवार को राज्य में 52,993 नमूनों के परीक्षण किए गए जो किसी एक दिन की सबसे अधिक संख्या है।
मंगलवार को विभिन्न अस्पतालों से कुल 4,894 रोगियों को छुट्टी दी गयी। अब तक कुल 1,26,670 लोग ठीक हो चुके हैं।
चेन्नई में 1,130 नए मामले सामने आए हैं
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2020 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

