जमात
नासिक, एक मई नासिक जिले में कोरोना वायरस के 16 नए मामले सामने आए हैं और ये सभी संक्रमित लोग मालेगांव के हैं।
अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मालेगांव कोरोना वायरस के लिहाज से हॉटस्पॉट बना हुआ है। हॉटस्पॉट उन स्थानों को कहा जा रहा है जहां संक्रमण के कई मामले सामने आए हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि नासिक में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 298 हो गयी है जिनमें 274 मामले मालेगांव से हैं। नासिक शहर में दस मामले सामने आए हैं।
उन्होंने बताया कि अब तक इस बीमारी के कारण 12 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 14 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।
जिले में अब तक 2,832 लोगों के नमूनों की जांच की गयी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY