जरुरी जानकारी | कोरोमंडल इंटरनेशनल ने स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों को 200 ड्रोन दिये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोरोमंडल इंटरनेशनल ने सोमवार को कहा कि उसने स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिला सदस्यों को 200 ड्रोन उपलब्ध कराए हैं और उन्हें संचालित करने के लिए प्रशिक्षण भी प्रदान किया है।

नयी दिल्ली, 11 मार्च कोरोमंडल इंटरनेशनल ने सोमवार को कहा कि उसने स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिला सदस्यों को 200 ड्रोन उपलब्ध कराए हैं और उन्हें संचालित करने के लिए प्रशिक्षण भी प्रदान किया है।

कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड अग्रणी कृषि-समाधान प्रदाताओं में से एक है। यह दो प्रमुख क्षेत्रों में काम करती है- पोषक तत्व एवं अन्य संबद्ध व्यवसाय तथा फसल सुरक्षा। इनमें उर्वरक, फसल सुरक्षा, जैव-उत्पाद, विशेष पोषक तत्व और जैविक कारोबार शामिल हैं।

एक बयान में, कंपनी ने कहा कि उसने खेती को आधुनिक बनाने की दिशा में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाओं को 200 ड्रोन वितरित किए हैं।

इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न एसएचजी के सदस्यों को ‘ऑनलाइन’ माध्यम से कोरोमंडल इंटरनेशनल द्वारा आपूर्ति किए गए 200 ड्रोन सहित 1,000 ड्रोन सौंपे।

कंपनी ने कहा कि ड्रोन का इस्तेमाल आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में महिला एसएचजी सदस्यों द्वारा किया जाएगा। कंपनी ने इन ड्रोनों को चलाने के लिए स्थानीय महिला पायलटों को प्रशिक्षित भी किया है।

महिलाओं को ड्रोन उपलब्ध कराने की पहल पर टिप्पणी करते हुए, ड्रोन विनिर्माता आयोटेक वर्ल्ड एविगेशन के सह-संस्थापक, अनूप उपाध्याय ने कहा कि ड्रोन तकनीक किसानों के लिए बदलावकारी कदम है, जिससे उनका समय, पानी और पैसा बचता है।

उन्होंने कहा, "हमारा मानना है कि इससे उनकी आय 20-25 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। इसी कारण से, सरकार और प्रधानमंत्री जमीनी स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ‘ड्रोन दीदी’ पहल को बढ़ावा दे रहे हैं...।’’

एक अलग बयान में, ड्रोन विनिर्माता मारुत ड्रोन ने कहा कि उसने नमो ड्रोन दीदी कार्यक्रम में 150 एसएचजी महिलाओं को कृषि ड्रोन तकनीक से संचालित एजी-365 ड्रोन का प्रशिक्षण दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Remaining AAP MPs In Rajya Sabha: राज्यसभा में AAP को बड़ा झटका, 7 सांसदों के जाने के बाद सिर्फ 3 सदस्य बचे

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड