जरुरी जानकारी | दूरसंचार कंपनियों के शुल्क दरें बढ़ाने से मुख्य मुद्रास्फीति 0.2 प्रतिशत बढ़ेगी: रिपोर्ट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की शीर्ष तीन दूरसंचार कंपनियों...रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया... के शुल्क दर में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि से वित्त वर्ष 2024-25 में मुख्य मुद्रास्फीति 0.20 प्रतिशत बढ़ सकती है। एक विदेशी ब्रकरेज कंपनी ने बुधवार को यह अनुमान जताया है।
मुंबई, तीन जुलाई देश की शीर्ष तीन दूरसंचार कंपनियों...रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया... के शुल्क दर में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि से वित्त वर्ष 2024-25 में मुख्य मुद्रास्फीति 0.20 प्रतिशत बढ़ सकती है। एक विदेशी ब्रकरेज कंपनी ने बुधवार को यह अनुमान जताया है।
डॉयचे बैंक के विश्लेषकों ने मूल (कोर) मुद्रास्फीति को 0.20 प्रतिशत बढ़ाकर 3.8 प्रतिशत कर दिया है। मूल मुद्रास्फीति में खाद्य और ईंधन का प्रभाव शामिल नहीं होता।
उन्होंने कहा कि दरों में वृद्धि के अलावा, कमजोर मानसूनी बारिश भी एक अन्य कारक है जो मुद्रास्फीति वृद्धि का कारण हो सकता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि दूरसंचार शुल्क दरों में वृद्धि का असर जुलाई से दिखना शुरू होगा और इस बढ़ोतरी से मासिक आधार पर मुख्य मुद्रास्फीति में 0.85 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी होगी।
उन्होंने कहा, “कुल मिलाकर, दूरसंचार शुल्क दरें बढ़ने के कारण चालू वित्त वर्ष (2024-25) में मूल मुद्रास्फीति में 0.20 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। इसको देखते हुए हमने अपने चालू वित्त वर्ष के मूल मुद्रास्फीति के अनुमान को पहले के 3.6 प्रतिशत औसत से संशोधित कर 3.8 प्रतिशत कर दिया है।”
दूरसंचार कंपनियों ने ढाई साल के अंतराल के बाद 20 प्रतिशत से अधिक मूल्य वृद्धि की घोषणा की है। सबसे पहले सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस जियो ने यह कदम उठाया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि जून माह में मुख्य मुद्रास्फीति 3.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो मई माह की तुलना में 0.13 प्रतिशत अधिक होगी।
इसमें कहा गया है कि खुदरा मुद्रास्फीति जून में 4.96 प्रतिशत रहने का अनुमान है जो मई में 4.75 प्रतिशत थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2024 09:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

