देश की खबरें | महामारी के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के पुनरुत्थान के लिए देशों के बीच समन्वय की जरूरत: बिरला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कहा कि कोरोना महामारी के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए विभिन्न देशों के बीच समन्वय एवं सहयोग की जरूरत है।

नयी दिल्ली, सात सितंबर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कहा कि कोरोना महामारी के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए विभिन्न देशों के बीच समन्वय एवं सहयोग की जरूरत है।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, बिरला ने आज वियना में संसद के अध्यक्षों के पांचवें विश्व सम्मेलन में 'कोविड-19 महामारी से उपजी चुनौतियों का सामना करने के लिए विश्व स्तर पर की गई कार्रवाई और जनता की सहायता करने में बहुपक्षवादी कार्यनीति की सफलता’ विषय पर आयोजित आम चर्चा में भाग लिया।

उन्होंने महामारी के दौरान भारत द्वारा उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘इस महामारी के दौरान भारत ने मानवता की रक्षा के लिए शीघ्र सहायता पहुंचाने और राहत कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाई है। हमने वैश्विक स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के रूप में 150 से अधिक देशों को टीकों, दवाओं और अन्य उपकरणों की आपूर्ति की है।’’

बिरला ने जोर देकर कहा कि महामारी के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार और पुनरुत्थान के लिए सदस्य देशों के बीच समन्वय और सहयोग आवश्यक है।

उन्होंने आगाह किया कि इस वायरस के अधिक घातक स्वरूप आने की स्थिति में वैश्विक समुदाय को यह सुनिश्चित करना होगा कि दुनिया के सभी देशों में वैक्सीन समान रूप से वितरित किए जाएं।

बिरला ने यह भी कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद अधिक न्यायसंगत और समतावादी विश्व के निर्माण के लिए वैश्विक और राष्ट्रीय सुधारों पर जोर दिया जाना चाहिए ।

संसद के अध्यक्षों के पांचवें विश्व सम्मेलन में भाग लेने के साथ ही, बिरला ने इटली, मंगोलिया और गयाना की संसदों के पीठासीन अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं तथा साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, जमीनी स्तर पर लोकतांत्रिक लोकाचार को मजबूत करने, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक, आर्थिक, राजनयिक और अन्य क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता के बारे में चर्चा की।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\