देश की खबरें | प्राकृतिक आपदा का प्रभाव कम करने में समन्वित उपायों पर ध्यान होना चाहिए : नित्यानंद राय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के विपरीत असर को कम करने के लिए लघु या दीर्घ अवधि में हमें समन्वित उपायों पर जोर देना चाहिए।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के विपरीत असर को कम करने के लिए लघु या दीर्घ अवधि में हमें समन्वित उपायों पर जोर देना चाहिए।

राय ने देश के विकास में इन उपायों के महत्व पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़े | सचिन पायलट के विद्रोह के लिये कांग्रेस द्वारा किया गया अपमान जिम्मेदार : उमा भारती.

गृह मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि ‘आंधी-तूफान तथा तड़ित’ विषय पर आयोजित एक वेबिनार में उन्होंने केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों द्वारा आंधी-तूफान एवं बिजली गिरने के दौरान समुदायों पर इसके प्रभाव को कम करने के लिए किए जाने वाले कार्यों को बताया।

राय ने आपदा खतरे को कम करने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लगातार सहयोग, दिशानिर्देश और रूचि के बारे में भी बताया।

यह भी पढ़े | सचिन पायलट के पार्टी से जाने पर शशि थरूर ने जताया दुःख: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बयान में कहा गया कि उन्होंने आपदा खतरे को कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बताए गए दस सूत्री एजेंडे को लागू करने पर बल दिया।

वेबिनार का आयोजन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के साथ मिलकर किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\