देश की खबरें | पी. विजयन की बेटी की शादी में हत्या का दोषी शरीक हुआ: भाजपा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में भाजपा ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि मुख्यमंत्री पी. विजयन की बेटी के विवाह समारोह में हत्या का दोषी व्यक्ति शामिल हुआ था।
तिरुवनंतपुरम, 15 जून केरल में भाजपा ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि मुख्यमंत्री पी. विजयन की बेटी के विवाह समारोह में हत्या का दोषी व्यक्ति शामिल हुआ था।
विवाह समारोह विजयन के आधिकारिक आवास पर हुआ था।
यह भी पढ़े | तेलंगाना में TRS के तीन विधायक पाए गए कोरोना पॉजिटिव: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
भाजपा प्रवक्ता संदीप वारियर ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा कि विजयन को स्पष्ट करना चाहिए कि शादी समारोह में दोषी शामिल हुआ था कि नहीं।
विजयन की बेटी वीना की शादी माकपा के युवा नेता तथा डीवाईएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष पी.ए. मोहम्मद रियाज से आज सुबह हुई।
यह भी पढ़े | केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, PWD से 24 घंटे के भीतर कोविड-19 वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा.
वारियर ने एक तस्वीर ट्वीट की जिसमें पैरोल पर छूटा दोषी मुहम्मद हाशिम नवविवाहित जोड़े के निकट खड़ा दिखता है। वह हाशिम का करीबी संबंधी है।
उच्चतम न्यायालय ने हाशिम को 24 साल पहले एक आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या के मामले में 2017 में दोषी ठहराया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)