देश की खबरें | अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका से संबंधित आईपीएस अधिकारी के पत्र पर विवाद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बसंत रथ द्वारा कथित तौर पर लिखे गए एक पत्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है जिसमें उन्होंने कथित तौर पर जम्मू कश्मीर पुलिस प्रमुख की ‘‘कुछ गतिविधियों’’ की वजह से खुद की सुरक्षा को लेकर आशंका जताई है।

जम्मू, 26 जून वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बसंत रथ द्वारा कथित तौर पर लिखे गए एक पत्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है जिसमें उन्होंने कथित तौर पर जम्मू कश्मीर पुलिस प्रमुख की ‘‘कुछ गतिविधियों’’ की वजह से खुद की सुरक्षा को लेकर आशंका जताई है।

यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े | कोरोना को लेकर भारतीय रेलवे का ऐलान, 12 अगस्त तक सभी ट्रेनें रद्द, रेलवे टिकट बुकिंग पर भी लगी रोक, सिर्फ स्पेशल ट्रेन ही चलेंगी.

पच्चीस जून को गांधीनगर थाना प्रभारी को लिखे गए इस पत्र में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग नहीं की गई है, लेकिन इसे ‘‘रोजनामचे में दर्ज करने’’ को कहा गया है।

गांधीनगर थाने के प्रभारी गुरनाम चौधरी ने हालांकि इस तरह का कोई पत्र मिलने से इनकार किया।

यह भी पढ़े | दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, अस्पताल से आज होंगे डिस्चार्ज.

पुलिस महानिरीक्षक रथ द्वारा कथित तौर पर लिखे गए पत्र में कहा गया है, ‘‘मैं आपको अपनी सुरक्षा और प्रतिष्ठा के प्रति अपनी वास्तविक आशंका को लेकर पत्र लिख रहा हूं। मैं यह देश के आम नागरिक के तौर पर कर रहा हूं। अपनी व्यक्तिगत क्षमता में। न कि लोकसेवक के रूप में। न कि पुलिसकर्मी के रूप में।’’

इसमें लिखा है, ‘‘मैं आपसे उपर्युक्त व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को नहीं कह रहा हूं। मैं आपसे सिर्फ यह कह रहा हूं कि आप इसे अपने थाने में रोजनामचे का हिस्सा बनाएं...अगर मेरे साथ कुछ बुरा होता है तो आपको पता होना चाहिए कि किसका नंबर आपको डायल करना है।’’

पत्र में विषय के रूप में जम्मू कश्मीर पुलिस प्रमुख का नाम है जो हस्तलिखित है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस पत्र ने केंद्रशासित प्रदेश में विवाद खड़ा कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\