खेल की खबरें | एशेज से पहले के विवाद मैदान में नहीं उतरने चाहिए : वोक्स

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड की टीम जब आस्ट्रेलिया पहुंची तो उनके देश में नस्लीय भेदभाव का मामला गरमाया हुआ था। अजीम रफीक ने आरोप लगाये थे कि यार्कशर की तरफ से खेलते हुए वह नस्लीय भेदभाव के शिकार बने थे। यार्कशर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट की काउंटी है।

इंग्लैंड की टीम जब आस्ट्रेलिया पहुंची तो उनके देश में नस्लीय भेदभाव का मामला गरमाया हुआ था। अजीम रफीक ने आरोप लगाये थे कि यार्कशर की तरफ से खेलते हुए वह नस्लीय भेदभाव के शिकार बने थे। यार्कशर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट की काउंटी है।

आस्ट्रेलिया के विकेटकीपर टिम पेन ने अश्लील संदेश भेजने का मामला प्रकाश में आने के बाद कप्तान पद छोड़ दिया था और इसके बाद वह अवकाश पर चले गये।

इंग्लैंड के आलराउंडर वोक्स का कहना है कि आठ दिसंबर से ब्रिसबेन के गाबा में शुरू होने वाली एशेज श्रृंखला के दौरान ये दोनों मसले छींटाकशी का हिस्सा नहीं होने चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि दोनों टीमों में जो कुछ हुआ, इनमें बहुत सारे मसले व्यक्तिगत हैं। क्रिकेट तब सबसे अच्छी तरह से खेला जाता है जब इस तरह की चीजों को उसमें शामिल नहीं किया जाता है और केवल कौशल की चर्चा होती है।’’

वोक्स ने कहा, ‘‘मैदान पर जो कुछ भी होता है वह वहीं तक सीमित रहना चाहिए और एशेज इस प्रतिद्वंद्विता को बढ़ाती है। ’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\