देश की खबरें | विवादास्पद रेस्तरां मामला : मालिकों ने बचाव में पुर्तगाली नागरिक संहिता का उल्लेख किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी गोवा के असगाओ गांव में एक रेस्तरां के मालिकों ने अपने बचाव में पुर्तगाली शासन के एक ऐसे कानून का हवाला दिया है जो एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी को संपत्ति का मालिकाना हक देता है।

पणजी, 30 जुलाई उत्तरी गोवा के असगाओ गांव में एक रेस्तरां के मालिकों ने अपने बचाव में पुर्तगाली शासन के एक ऐसे कानून का हवाला दिया है जो एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी को संपत्ति का मालिकाना हक देता है।

कांग्रेस ने इसी रेस्तरां को लेकर दावा किया है कि यह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी का है।

दरअसल, एक कार्यकर्ता एवं वकील ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि 'सिली सोल्स कैफे एंड बार' नामक अपमार्केट रेस्तरां को चलाने का लाइसेंस "अवैध रूप से" प्राप्त किया गया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि यह रेस्तरां इस साल एक ऐसे व्यक्ति के नाम पर नवीनीकृत किया गया था जिसकी वर्ष 2021 में मृत्यु हो गई थी।

कांग्रेस ने पिछले हफ्ते ईरानी की बेटी पर रेस्तरां से जुड़े होने का आरोप लगाया था, जिसे केंद्रीय मंत्री ने खारिज कर दिया था।

गोवा के आबकारी आयुक्त नारायण गड द्वारा शुक्रवार को की गई मामले में पहली सुनवाई के दौरान एंथनी डिगामा के परिवार के सदस्यों ने अधिकारियों से कहा कि यह पूरी तरह से उनका व्यवसाय है और इसमें कोई अन्य व्यक्ति शामिल नहीं है। एंथनी डिगामा के नाम पर ही रेस्तरां के लिए लाइसेंस जारी किया गया था।

सुनवाई के बाद पत्रकारों से बात करते हुए डिगामा के परिवार का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील बेनी नाज़रेथ ने कहा कि पुर्तगाली नागरिक संहिता के मुताबिक जब एक पति या पत्नी की मृत्यु हो जाती है, तो उसकी सारी संपत्ति उसके साथी को हस्तांतरित कर दी जाती है।

गौरतलब है कि गोवा में अभी भी पुर्तगाली नागरिक संहिता लागू है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\