देश की खबरें | विवादास्पद धार्मिक मामलों का हल संविधान के तहत किया जाएगा: नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के सांस्कृतिक विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को कहा कि विवादित धार्मिक विषयों का फैसला अदालतों के द्वारा और संविधान के तहत किया जाएगा तथा फैसलों को भाजपा अक्षरश: लागू करेगी।

नयी दिल्ली, 30 मई देश के सांस्कृतिक विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को कहा कि विवादित धार्मिक विषयों का फैसला अदालतों के द्वारा और संविधान के तहत किया जाएगा तथा फैसलों को भाजपा अक्षरश: लागू करेगी।

वाराणसी (काशी) और मथुरा में मंदिरों को वापस प्राप्त करना क्या अब भी भारतीय जनता पार्टी का एजेंडा है? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने यह कहा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पालमपुर में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राम जन्मभूमि मुद्दे पर एक प्रस्ताव पारित किया था। उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद कोई प्रस्ताव नहीं लाया गया है। ’’

नड्डा ने ‘सबका साथ सबका विकास’ नारे को दोहराते हुए कहा कि पार्टी एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करने के लक्ष्य के साथ हर किसी को साथ लेकर चलना चाहती है।

केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के अवसर पर पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में नड्डा ने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण (भाजपा) शासन की आत्मा है।

इस दौरान नड्डा के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान और अनुराग ठाकुर भी थे। नड्डा ने इस अवसर पर एक 'थीम' गीत भी जारी किया। गीत के जरिये मोदी सरकार को आधुनिक भारत का निर्माता करार दिया गया है।

ज्ञानवापी मस्जिद मुद्दा के बारे में पूछे जाने नड्डा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा सांस्कृतिक विकास के लिए काम किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘...हमने हमेशा देश के सांस्कृतिक विकास की बात की है। लेकिन इन मुद्ददों का हल अदालतों द्वारा और संविधान के तहत किया जाएगा...तथा भाजपा उसे (फैसले को) अक्षरश: लागू करेगी।’’

निचली अदालतें वर्तमान में, वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद और मथुरा के कृष्ण मंदिर से जुड़े विवादों पर कई याचिकाओं की सुनवाई कर रही है।

हालिया विधानसभा चुनाव और आगामी राज्यसभा चुनावों में पार्टी द्वारा कोई मुस्लिम उम्मीदवार को चुनाव मैदान में नहीं उतारने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने राज्यसभा की सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा अभी नहीं की है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब हम राजनीतिक रूप से काम करते हैं, तो हमारा प्रयास होता है कि हम सभी को साथ लेकर चलें। हमें इसके लिए तैयार रहना होगा। हम इसके लिए तैयार हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘किसी समाज में कई तरह के लोग होते हैं। कुछ पहले प्रतिक्रिया जताते हैं, कुछ बाद में, कुछ दशकों के बाद और कुछ बहुत समय बीत जाने के बाद प्रतिक्रिया जताते हैं। यह उन पर निर्भर करता है। हालांकि हमारा आचार-व्यवहार एक मजबूत राष्ट्र, एक राष्ट्र के सिद्धांत पर है। यह स्पष्ट है और सभी का समान हिस्सा होगा।’’

भाजपा शासित कई राज्यों के समान नागरिक संहिता लागू करने की घोषणा के बारे में पूछे जाने पर नड्डा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही सभी के लिए न्याय और किसी का तुष्टिकरण नहीं करने के सिद्धांत पर काम किया है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘यह ठीक है। वे (राज्य) इस पर चर्चा कर रहे हैं। जहां तक ​​हमारा संबंध है, हम कहते रहे हैं कि सभी के साथ समान व्यवहार होना चाहिए। हमारी व्यापक रूपरेखा ‘सभी के लिए न्याय और किसी का तुष्टिकरण नहीं करने’ की रही है। यह हमारा मूल सिद्धांत है, हम इसके अनुसार काम कर रहे हैं।’’

नड्डा ने यह भी कहा कि मोदी सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा का हर कार्यकर्ता 10 दिनों के दौरान 75 घंटे बिताएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Streaming: आज लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त