एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नवी मुंबई में ठेकेदार की हत्या, छह लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को नेरुल इलाके के सेक्टर 10 में हुई, जिसमें मृतक की पत्नी भी घायल हो गई है।

देश की खबरें | नवी मुंबई में ठेकेदार की हत्या, छह लोग गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को नेरुल इलाके के सेक्टर 10 में हुई, जिसमें मृतक की पत्नी भी घायल हो गई है।

श्रमिक ठेकेदार और उस पर हमला करने वाला एक आरोपी एक ही कारोबार करते थे और उनके बीच जेल में साथ रहने के दौरान दोस्ती हुई थी।

नेरुल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बाद में, दोनों के बीच मुंबई के मानखुर्द इलाके में माथाडी (अपने सिर या अपनी पीठ पर सामग्री का भार उठाकर उसे किसी विशेष स्थान तक ले जाने वाला व्यक्ति) स्थल को लेकर विवाद हो गया था।

यह विवाद नौ फरवरी को तब बढ़ गया, जब ठेकेदार और उसकी पत्नी को नवी मुंबई में एक झील के पास व्यक्तियों के एक समूह ने धमकी दी।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को जब ठेकेदार और उसकी पत्नी अपने घर लौट रहे थे, तभी आरोपी ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ उन्हें बीच रास्ते में रोक लिया।

उन्होंने बताया कि हमलावरों ने दंपति पर लोहे की छड़ों और धारदार हथियारों से कथित तौर पर हमला किया, जिससे ठेकेदार की मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक की पत्नी की शिकायत के बाद, नेरुल पुलिस ने मंगलवार रात छह लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 302 (हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास), और शस्त्र अधिनियम एवं महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के प्रावधान के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने जानकारी दी कि इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2024 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).