जरुरी जानकारी | बुलेट ट्रेन के लिए 88 किलोमीटर के वायाडक्ट बनाने ठेका एलएंडटी को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 88 किलोमीटर लंबे वायाडक्ट निर्माण का 7,289 करोड़ रुपये का ठेका लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) को मिला है। कंपनी ने इसके लिए निकाली निविदा में सबसे कम बोली लगायी थी।

नयी दिल्ली, दो नवंबर बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 88 किलोमीटर लंबे वायाडक्ट निर्माण का 7,289 करोड़ रुपये का ठेका लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) को मिला है। कंपनी ने इसके लिए निकाली निविदा में सबसे कम बोली लगायी थी।

देश में मुंबई-अहमदाबाद के बीच 508 किलोमीटर लंबी बुलेट ट्रेन परियोजना पर काम चल रहा है। नेशनल हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) इसका विकास जापान के सहयोग से कर रहा है।

यह भी पढ़े | सपा सांसद आजम खान को एक और झटका, बहन का घर नगर-निगम ने किया सील.

एनएचएसआरसीएल ने एक बयान में कहा, ‘‘ वडोदरा और अहमदाबाद के बीच 88 किलोमीटर लंबे वायाडक्ट के डिजाइन और निर्माण के लिए एलएंडटी ने सबसे कम बोलियां लगायी। इस वायाडक्ट के तहत आणंद/नाडियड में स्टेशन का निर्माण भी शामिल है।’’

बोलियां आज खोली गयीं और उसमें एलएंडटी की बोली विजयी रही।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिली एक और बड़ी खुशखबरी.

निविदा के तहत एलएंडटी समेत कुल सात निर्माण कंपनियों ने समूह बनाकर निर्माण के लिए तीन बोलियां जमा की थीं।

इसमें एक समूह एफ्कॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर, इरकॉन इंटरनेशनल, जेएमसी प्रोजेक्ट्स इंडिया का और दूसरा समूह एनसीसी लिमिटेड, टाटा प्रोजेक्ट्स, जे. कुमार इंफ्रा प्रोजेक्ट्स, एचएसआर का था।

एनएचएसआरसीएल एलएंडटी को परियोजना के तहत 237 किलोमीटर के वापी से वडोदरा के वायाडक्ट निर्माण का ठेका पहले ही दे चुकी है। इसमें चार ऊपरगामी रेलवे स्टेशन वापी, बिलमोरा, सूरत और भरूच एवं सूरत में ट्रेन डिपो का निर्माण शामिल है। इस ठेके का मूल्य 24,985 करोड़ रुपये है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\