Adani Groups Share Continue Fall: अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी
अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को शुरुआती कारोबार में अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 9.50 प्रतिशत नीचे आ गया
नयी दिल्ली, छह फरवरी अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को शुरुआती कारोबार में अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 9.50 प्रतिशत नीचे आ गया. बीएसई पर अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 1,597.95 रुपये पर कमजोर खुलने के बाद और गिरकर 1,433.60 रुपये पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 9.50 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है। बाद में यह 6.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1480.65 रुपये पर कारोबार कर रहा था. यह भी पढ़ें: अदाणी मामले की जेपीसी जांच की मांग को लेकर संसद के बाहर प्रदर्शन करेगा विपक्ष
अडाणी टोटल गैस, अडाणी पावर, अडाणी ग्रीन एनर्जी और अडाणी विल्मर के शेयर बीएसई पर पांच प्रतिशत के नुकसान में कारोबार कर रहे थे। वहीं अडाणी ट्रांसमिशन 10 प्रतिशत नीचे आ गया.
दूसरी ओर, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 501.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था.
इसके अलावा अडाणी समूह से जुड़ी अन्य कंपनियों...अंबुजा सीमेंट्स में 3.28 प्रतिशत, एसीसी में 0.82 प्रतिशत और एनडीटीवी में 4.98 प्रतिशत की गिरावट आई.
अमेरिका की शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में गौतम अडाणी की अगुवाई वाले समूह पर धोखाधड़ी वाले लेनदेन और शेयर की कीमतों में हेरफेर का आरोप लगाया गया था. उसके बाद से समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया. हालांकि, अडाणी समूह ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए कहा है कि वह सभी कानूनों और खुलासा अनिवार्यताओं को पूरा करता रहा है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2023 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

