एजेंसी न्यूज

कोलकाता हवाईअड्डे पर संपर्क-रहित यात्रा प्रक्रिया का प्रबंध किया गया

उन्होंने कहा कि नए तैयारियों के मुताबिक इस तरह के संपर्क-रहित यात्रा प्रक्रिया के प्रबंध किए जा रहे हैं ताकि हवाई अड्डे में प्रवेश करने से लेकर विमान पर पहुंचने तक यात्री किसी भी सतह के सपंर्क में कम से कम आएं।

कोलकाता हवाईअड्डे पर संपर्क-रहित यात्रा प्रक्रिया का प्रबंध किया गया
जमात

कोलकाता, 16 मई कोविड-19 से बचाव के मद्देनजर कोलकाता हवाई अड्डे पर सामाजिक दूरी के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के साथ ही संपर्क-रहित यात्रा प्रक्रिया के तहत प्रबंध किए जा रहे हैं। हवाई अड्डे के एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नए तैयारियों के मुताबिक इस तरह के संपर्क-रहित यात्रा प्रक्रिया के प्रबंध किए जा रहे हैं ताकि हवाई अड्डे में प्रवेश करने से लेकर विमान पर पहुंचने तक यात्री किसी भी सतह के सपंर्क में कम से कम आएं।

एनएससी बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक कौशिक भट्टाचार्य ने कहा, '' हमने पूरे अभियान को संपर्क रहित सुनिश्चित करने के लिए सभी उपयुक्त कदम उठाए हैं। इस संबंध में हम केंद्र की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करेंगे।''

हवाई अड्डा सूत्रों ने कहा कि बोर्डिंग पास लेने से लेकर सामान ले जाने तक सामाजिक दूरी के नियमों को कड़ाई से पालन किया जाएगा और कांउटर पर मौजूद कर्मियों से लगभग नहीं के बराबर संपर्क रहेगा।

उन्होंने कहा कि थर्मल उपकरण के जरिए दूर से ही यात्रियों के तापमान की जांच की जाएगी और अनिवार्य सुरक्षा जांच के दौरान भी यात्रियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच उचित दूरी बरकरार रखी जाएगी।

गौरतलब है कि एअर इंडिया ने 'वंदे भारत अभियान' के दूसरे चरण के तहत 149 वतन वापसी की उड़ानों के लिए बुकिंग शुरू की है जोकि 16 मई से 31 देश में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 09:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).