देश की खबरें | ईटानगर हवाई अड्डे का निर्माण नवंबर 2022 तक पूरा होने के आसार: हवाई अड्डा प्राधिकरण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरूणाचल प्रदेश में ईटानगर के करीब होल्लोंगी हवाई अड्डे का निर्माण नवंबर 2022 तक पूरा होने की संभावना है। भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) ने सोमवार को यह जानकारी दीष

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर अरूणाचल प्रदेश में ईटानगर के करीब होल्लोंगी हवाई अड्डे का निर्माण नवंबर 2022 तक पूरा होने की संभावना है। भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) ने सोमवार को यह जानकारी दीष

एएआई एक बयान में बताया कि हवाई अड्डे के निर्माण पर करीब 650 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है। इसमें 4100 वर्ग मीटर में टर्मिनल भवन के निर्माण का व्यय भी शामिल है।

यह भी पढ़े | Mumbai Electric Supply Failure: टाटा पावर ने कहा-एमएसईटीसीएल के सब-स्टेशन ट्रिप होने से गुल हुई बिजली.

एएआई ने कहा कि टर्मिनल इमारत में आठ चेक-इन काउंटर होंगे जो व्यस्त समय के दौरान 200 यात्रियों को संभाल पाएंगे।

बयान में कहा गया है कि फिलहाल, मिट्टी की जांच और क्षेत्र सर्वेक्षण का काम पूरा हो गया है और स्थल को साफ करने का काम चल रहा है।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out in Kolkata: कोलकाता के चितपुर में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद.

बयान में बताया गया है कि ईटानगर के आसपास कोई हवाई अड्डा नहीं है और सबसे नजदीक हवाई अड्डा असम के लिलाबरी में है जो 80 किलोमीटर दूर है और सड़क मार्ग से वहां पहुंचने में तीन घंटे लगते हैं।

एएआई ने कहा कि परियोजना (होल्लोंगी हवाई अड्डे) के पूरे होने का अनुमानित माह नवंबर 2022 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\