देश की खबरें | भाजपा के सत्ता से बेदखल होने तक संविधान पर खतरा बरकरार : अखिलेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि जब तक भारतीय जनता पार्टी केंद्र की सत्ता से बाहर नहीं हो जाती, संविधान पर खतरा बरकरार रहेगा।

लखनऊ, 16 जुलाई समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि जब तक भारतीय जनता पार्टी केंद्र की सत्ता से बाहर नहीं हो जाती, संविधान पर खतरा बरकरार रहेगा।

अखिलेश ने यह भी दावा किया कि लोकसभा चुनाव में जोरदार प्रदर्शन के बाद अब 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा कार्यकर्ता भाजपा का सफाया करेंगे।

यादव ने सपा राज्य मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मंगलवार को कहा, ''केन्द्र की सत्ता से भाजपा जब तक बेदखल नहीं होगी, तब तक भारत के संविधान पर खतरा बना रहेगा।''

उन्होंने कहा, ''केंद्र में भाजपा सरकार के रहते, न आरक्षण के प्रावधान बचेंगे और न ही सामाजिक न्याय मिलेगा। किसानों की आय दोगुनी नहीं होगी। नौजवानों की बेरोजगारी बनी रहेगी।''

यादव ने कहा, ''लोकसभा चुनावों में जनता ने भाजपा को सबक सिखाया है। अब भाजपाई एक-दूसरे को कोस रहे हैं।''

यादव ने फैजाबाद—अयोध्या लोकसभा सीट पर सपा द्वारा भाजपा को हराये जाने का जिक्र करते हुए कहा, ''अयोध्या के चुनाव नतीजे ने भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी है। अयोध्या की जनता के इस निर्णय से सारे देश का सम्मान बढ़ा है। अयोध्या को लेकर भाजपा नेताओं को नींद नहीं आ रही है। भाजपा को अपनी करनी भोगनी पड़ रही है।''

सपा प्रमुख ने दावा किया कि हालिया लोकसभा चुनाव में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिल अलायंस (इंडिया) की जीत के बाद अब 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता भाजपा का सफाया करेंगे।

यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले उपचुनाव में भी सपा कार्यकर्ता भाजपा को हराने का काम करेंगे।

सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी सरकार ने अयोध्या में पहले भी विकास कार्य किए थे। फिर समाजवादी सरकार बनने पर अयोध्या को विश्व स्तर का श्रेष्ठ नगर बनाएंगे। वैसे भी, सपा की पिछली सरकार ने जो काम किए वे टिकाऊ है और आज भी वैसे ही दिख रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी