गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन से लेकर आ रहे वाहन पर सवार कांस्टेबल पाया गया COVID-19 पॉजिटिव
गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन से लेकर आ रहे वाहन पर सवार एक कांस्टेबल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. जीएसवीएम कालेज के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक आर बी कमल ने रविवार को बताया कि कांस्टेबल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर शनिवार देर रात मिली. उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
कानपुर (उत्तर प्रदेश), 12 जुलाई: कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas Dubey) को उज्जैन से लेकर आ रहे वाहन पर सवार एक कांस्टेबल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. जीएसवीएम कालेज के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक आर बी कमल ने रविवार को बताया कि कांस्टेबल के कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने की खबर शनिवार देर रात मिली. उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
कमल ने बताया कि उसी वाहन में चार और पुलिसकर्मी सवार थे और उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है. विकास को उज्जैन से लेकर आ रहा वाहन कानपुर के निकट अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया था.
इसके बाद, कथित तौर पर भागने की कोशिश कर रहे विकास को पुलिस ने मार गिराया. कोरोना वायरस से संक्रमित कांस्टेबल को भी मुठभेड़ के दौरान चोटें आयी थीं. एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल के संपर्क में आये लोगों का पता लगाया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2020 01:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

