देश की खबरें | अफगान छात्रों की वापसी के अनुरोधों पर विचार कर रहे हैं: जेएनयू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अफगानिस्तान में बिगड़ते सुरक्षा हालात के बीच जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने शनिवार को कहा कि उसे कुछ अफगान छात्रों के विश्वविद्यालय परिसर में वापसी कराने के अनुरोध प्राप्त हुए हैं और उन्हें भरोसा दिलाया गया है कि मामले पर विचार हो रहा है।

नयी दिल्ली, 14 अगस्त अफगानिस्तान में बिगड़ते सुरक्षा हालात के बीच जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने शनिवार को कहा कि उसे कुछ अफगान छात्रों के विश्वविद्यालय परिसर में वापसी कराने के अनुरोध प्राप्त हुए हैं और उन्हें भरोसा दिलाया गया है कि मामले पर विचार हो रहा है।

जेएनयू छात्र संघ ने विश्वविद्यालय के कुलपति को शुक्रवार को पत्र लिखकर उनसे आग्रह किया था कि अफगान छात्रों को वीजा के लिए जरूरी अनुमति और अत्यावश्यक आधार पर छात्रावास की सुविधा प्रदान की जाए तथा अफगानिस्तान में बिगड़ते सुरक्षा हालात को देखते हुए उनकी वापसी में मदद की जाए।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर रविकेश ने शनिवार को कहा, ‘‘जेएनयू के कुछ अफगान छात्रों ने जेएनयू प्रशासन से उनकी परिसर में वापसी कराने का अनुरोध किया है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, दिल्ली सरकार द्वारा जारी ताजा परिपत्र के अनुसार विश्वविद्यालय बंद चल रहा है, इसलिए मामले पर फिलहाल विचार किया जा रहा है।’’

अफगान अधिकारियों के अनुसार तालिबान ने शनिवार तड़के अफगानिस्तान की राजधानी के दक्षिण में एक प्रांत पर कब्जा कर लिया है और उत्तर में एक बड़े शहर पर कई तरफ से हमले किये।

जेएनयू छात्र संघ ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के हालात का हवाला देते हुए कहा था कि कई छात्रों ने तत्काल सहायता के लिए उनसे संपर्क किया है।

उसने कहा, ‘‘दिल्ली के अन्य विश्वविद्यालयों ने इसी परिस्थिति में फंसे छात्रों को उनके छात्र वीजा के लिए आवश्यक अनुमति प्रदान की है, लेकिन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने अफगानिस्तान के छात्रों को अब तक कोई जरूरी मदद मुहैया नहीं कराई है।’’

छात्र संघ ने कहा था कि अफगान छात्राओं को यदि समय पर जरूरी कागजात नहीं दिये जाते तो उन्हें अपनी शिक्षा पूरी तरह छोड़नी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\