एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार चुनाव में कांग्रेस का प्रयास झामुमो को सहयोगी दल के रूप में मिले सीट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की झारखंड इकाई के प्रभारी के. राजू ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि गठबंधन सहयोगी के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को बिहार विधानसभा चुनाव में लड़ने के लिए सीट मिलें।

देश की खबरें | बिहार चुनाव में कांग्रेस का प्रयास झामुमो को सहयोगी दल के रूप में मिले सीट

गिरीडीह (झारखंड), 10 जुलाई कांग्रेस की झारखंड इकाई के प्रभारी के. राजू ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि गठबंधन सहयोगी के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को बिहार विधानसभा चुनाव में लड़ने के लिए सीट मिलें।

झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन में प्रमुख साझेदार झामुमो का राज्य में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ गठबंधन है।

राजू ने झारखंड के गिरिडीह जिले में पत्रकारों से कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों में झामुमो के लिए सीट सुरक्षित करने का प्रयास कर रही है। गठबंधन के हिस्से के रूप में यह हमारी जिम्मेदारी है और हमने इस संबंध में पहले ही कदम उठा लिए हैं।’’

पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि झामुमो बिहार विधानसभा चुनाव में 12 से 15 सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है।

उन्होंने बताया कि हालांकि इंडिया गठबंधन के सहयोगियों के साथ वार्ता के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

बिहार में 243 सीट वाली विधानसभा के लिए चुनाव अक्टूबर या नवंबर में होने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).