कांग्रेस की सीईसी का पुनर्गठन, खरगे, सोनिया और राहुल समेत 16 नेताओ को जगह
कांग्रेस ने सोमवार को अपनी केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) का पुनर्गठन किया, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कुल 16 नेताओं को शामिल किया गया।
नयी दिल्ली, चार सितंबर कांग्रेस ने सोमवार को अपनी केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) का पुनर्गठन किया, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कुल 16 नेताओं को शामिल किया गया. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष ने सीईसी का गठन किया.
नई सीईसी में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, वरिष्ठ नेता ए के एंटनी, गिरिजा व्यास, मुकुल वासनिक, वीरप्पा मोइली, मोहसिना किदवई और जनार्दन द्विवेदी शामिल नहीं हैं, जो पिछली सीईसी में शामिल थे. मनमोहन सिंह, एंटनी, वासनिक और मोइली को हाल ही में कार्य समिति में जगह दी गई थी.
कांग्रेस की नई सीईसी में खरगे, सोनिया और राहुल के अलावा वेणुगोपाल, अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, मधुसूदन मिस्त्री, उत्तम कुमार रेड्डी, टी एस सिंह देव, सलमान खुर्शीद, केजे जॉर्ज, प्रीतम सिंह, मोहम्मद जावेद, अमी याजनिक, पीएल पूनिया और ओमकार मरकाम को शामिल किया गया है. कांग्रेस की सीईसी चुनावों में उम्मीदवारों के नाम अंतिम मुहर लगाती है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2023 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

