देश की खबरें | कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा आरंभ, राहुल बोले: तिरंगे पर हो रहा है हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बुधवार को कन्याकुमारी से अपनी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की औपचारिक शुरुआत की और इस मौके पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि मौजूदा समय में तिरंगे पर हमला किया जा रहा है।

कन्याकुमारी, सात सितंबर कांग्रेस ने बुधवार को कन्याकुमारी से अपनी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की औपचारिक शुरुआत की और इस मौके पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि मौजूदा समय में तिरंगे पर हमला किया जा रहा है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने इस यात्रा की शुरुआत के प्रतीक के तौर पर राहुल गांधी को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा और फिर कन्याकुमारी के तट पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में एक जनसभा को संबोधित किया।

कांग्रेस की रैली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी का संदेश पढ़ा गया। उन्होंने कहा कि 'भारत जोड़ो " यात्रा भारतीय राजनीति के लिए परिवर्तनकारी क्षण है और यह पार्टी के संगठन के लिए संजीवनी का काम करेगी।

राहुल गांधी ने यात्रा की औपचारिक शुरुआत के मौके पर यह दावा भी किया कि मोदी सरकार सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) और ईडी(प्रवर्तन निदेशालय) का उपयोग करके विपक्षी नेताओं को डराने का प्रयास कर रही है, लेकिन कोई भी विपक्षी नेता भाजपा से डरने वाला नहीं है।

कांग्रेस नेता ने महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी, नोटबंदी का उल्लेख करते हुए यह भी कहा कि देश गहरे आर्थिक संकट से घिर गया है और अब बर्बादी की तरफ बढ़ रहा है।

'भारत जोड़ो' यात्रा की बुधवार शाम औपचारिक शुरुआत हुई, हालांकि राहुल गांधी और उनके साथ चलने वाले 118 अन्य 'भारत यात्री' बृहस्पतिवार को विधिवत पैदल मार्च की शुरुआत करेंगे।

राहुल गांधी ने बड़ी संख्या में मौजूद नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी में तिरंगे का उल्लेख करते हुए कहा, "यह तिरंगा कोई उपहार में नहीं मिला है, बल्कि भारत की जनता ने हासिल किया है। यह तिरंगा हर भारतीय, हर व्यक्ति के धर्म, हर व्यक्ति की और हर राज्य का प्रतिनिधित्व करता है। "

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड