देश की खबरें | प्रलोभन में नहीं आने और पार्टी के साथ रहने वाले कांग्रेसजन प्रशंसा के पात्र हैं: मुकुल वासनिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पार्टी के मध्यप्रदेश के प्रभारी मुकुल वासनिक ने बुधवार को कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार को गिराने के लिये प्रलोभन का जो खेल भाजपा ने खेला था उस दौरान पार्टी के साथ बने रहने वाले कांग्रेसजन प्रशंसा के पात्र हैं।

जियो

भोपाल, 17 जून कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पार्टी के मध्यप्रदेश के प्रभारी मुकुल वासनिक ने बुधवार को कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार को गिराने के लिये प्रलोभन का जो खेल भाजपा ने खेला था उस दौरान पार्टी के साथ बने रहने वाले कांग्रेसजन प्रशंसा के पात्र हैं।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पहली दफा बैठक को सम्बोधित करते हुए वासनिक ने कहा, ‘‘आपने जिस प्रकार से अपनी एकजुटता का परिचय दिया वह सराहनीय है। मध्यप्रदेश में जिस प्रकार से भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या कर, प्रदेश की जनमत द्वारा चुनी कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए प्रलोभन का खेल प्रदेश में खेला था, उसे आप लोगों ने नकार कर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा का प्रदर्शन किया।’’

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 391 नए मामले आए सामने, 11 की मौत : 17 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वासनिक 19 जून को प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के विधायकों को भी सम्बोधित करेंगे।

मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के चुनाव के लिये कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वियज सिंह और वरिष्ठ दलित नेता फूल सिंह बरैय्या को मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और शासकीय कॉलेज में प्रोफेसर रहे समेर सिंह सोलंकी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़े | अखिलेश यादव ने कहा- भारत सरकार चीन को सामरिक के साथ आर्थिक जवाब भी दे.

गौरतलब है कि मार्च माह में सिंधिया कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गये थे। इसके बाद सिंधिया समर्थक कांग्रेस के 22 विधायक भी विधानसभा से त्यागपत्र देकर, कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गये। इससे प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गयी और शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार सत्तारुढ़ हुई।

इससे पहले बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने पार्टी की तरफ से कोरोना महामारी से निपटने तथा लोगों की हर संभव सहायता करने के लिए कांग्रेस विधायकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर राज्यसभा चुनाव के लिये कांग्रेस के दोनों उम्मीदवार भी मौजूद थे।

कांग्रेस के चुनाव मामलों के प्रभारी वरिष्ठ अधिवक्ता जे पी धनोपिया ने विधायकों को राज्यसभा चुनाव में मतदान हेतु विधायकों को अहम दिशा निर्देश दिये।

बैठक प्रारंभ होने के पूर्व सरहद पर चीनी सैनिकों से संघर्ष करते हुए शहीद हुए भारतीय सैनिकों के प्रति कांग्रेस विधायक दल की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज