देश की खबरें | उपचुनाव में दोनों सीटों पर कांग्रेस की जीत होगी : चांदना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने राज्य में विधानसभा की दो सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा है कि अगर भाजपा की एक भी सीट आ जाएगी तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

जयपुर, 13 अक्टूबर राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने राज्य में विधानसभा की दो सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा है कि अगर भाजपा की एक भी सीट आ जाएगी तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

चांदना ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा,‘‘ राज्य के आज तक के इतिहास में सत्तारूढ़ पार्टी को उपचुनाव में उतनी सफलता नहीं मिली जितनी कांग्रेस को मिली है। अब तक छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं जिनमें से पांच कांग्रेस ने जीती तो एक पर भाजपा विजयी रही।’’

उन्होंने आगे कहा,‘‘ दो और विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। इन दोनों में से उनको (भाजपा) एक भी सीट आ जाए तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।’’

उल्लेखनीय है कि राजस्थान की वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा। इन चुनावों के लिए वल्लभनगर से नौ और धरियावद में सात उम्मीदवार मैदान में हैं।

वहीं भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने चांदना के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जब परिणाम आएंगे तब मंत्री का अहंकार जरूर टूटेगा। शर्मा ने कहा कि जनता मंत्री का घमंड और जनविरोधी सरकार को निश्चित रूप से सबक सिखाएगी और विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा जनता के आशीर्वाद व कार्यकर्ताओं के परिश्रम से प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\