देश की खबरें | पंजाब चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे के साथ उतरेगी कांग्रेस : राहुल गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे के साथ उतरेगी और पार्टी कार्यकर्ताओं से परामर्श करने के बाद जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा।

जालंधर (पंजाब), 27 जनवरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे के साथ उतरेगी और पार्टी कार्यकर्ताओं से परामर्श करने के बाद जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा।

गांधी ने यहां डिजिटल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जो भी मुख्यमंत्री का चेहरा होगा, उसका वह समर्थन करेंगे।

पिछले कुछ हफ्तों में, चन्नी और सिद्धू दोनों ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में घोषित किए जाने की इच्छा व्यक्त की है। अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाने और चन्नी के पद संभालने के बाद भी पार्टी में मतभेद कायम है।

इससे पहले दिन में, राहुल गांधी पार्टी के उम्मीदवारों के साथ अमृतसर में स्वर्ण मंदिर पहुंचे और मत्था टेका। स्वर्ण मंदिर में प्रार्थना करने के बाद गांधी ने पार्टी उम्मीदवारों के साथ ‘लंगर’ का प्रसाद खाया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘आम तौर पर हम ऐसा नहीं करते हैं लेकिन अगर कांग्रेस पार्टी, हमारे कार्यकर्ता और पंजाब के लोग ऐसा चाहते हैं तो हम मुख्यमंत्री के चेहरे पर फैसला लेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने कार्यकर्ताओं से सलाह मशविरा करने के बाद यह फैसला करेंगे। बाकी (नेता) एक टीम के तौर पर काम करेंगे।’’

गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने की मांग जल्द से जल्द पूरी की जाएगी। गांधी ने कहा कि चन्नी और सिद्धू, दोनों ने उनसे कहा कि पंजाब में सबसे बड़ा सवाल यह है कि राज्य में कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘मीडिया वाले इसे मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कहते हैं। सिद्धू और चन्नी दोनों ने मुझे आश्वासन दिया कि दो लोग नेतृत्व नहीं कर सकते और केवल एक ही नेतृत्व कर सकता है। दोनों ने मुझसे कहा कि जो भी नेतृत्व करेगा, दूसरा अपनी सारी ऊर्जा उन्हें जिताने में लगा देगा।’’

इससे पहले, अपने संबोधन में सिद्धू ने कहा कि लोग स्पष्टता चाहते हैं कि एजेंडा और रोडमैप को कौन लागू करेगा, जिस पर चन्नी ने बाद में कहा कि वह कभी किसी पद के पीछे नहीं भागे हैं और जिनके नाम की घोषणा की जाएगी, वह पूरे दिल से फैसले का समर्थन करेंगे।

चन्नी ने सिद्धू और राज्य के मंत्री भारत भूषण आशु को अपना बड़ा भाई बताते हुए मुख्यमंत्री बनाने के लिए राहुल गांधी को धन्यवाद दिया। चन्नी ने कहा, ‘‘मुझे कोई पद नहीं चाहिए। किसी को भी मुख्यमंत्री बनाएं, चन्नी दिल से इसे स्वीकार करेगा और प्रचार करुंगा। यह पंजाब की आवश्यकता है।’’

बाद में रैली को संबोधित करते हुए, गांधी ने कहा कि सवाल केवल चुनावों के बारे में नहीं बल्कि पंजाब के भविष्य के बारे में है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिए पंजाब एक प्रतीक है। हमारे लिए यह केवल राज्य नहीं है, यह एक विचारधारा है। पंजाब भाईचारे का नाम है।’’

गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘काम करने का एक सिस्टम है, जिसे आप पंजाबियत कहते हैं, सभी धर्मों का सम्मान, महिलाओं, बड़ों का सम्मान, यही आपकी विचारधारा है और हमारी भी।’’

राहुल ने कहा कि उन्होंने चन्नी और सिद्धू से कहा कि पार्टी को महिलाओं के लिए एक समर्पित घोषणापत्र बनाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘दो-तीन वादे न कि 15-20 वादे ताकि हमारी मां-बहनों की जिंदगी बदल सके।’’

गांधी अमृतसर से जालंधर पहुंचे। खराब मौसम के कारण तीन घंटे देरी से अमृतसर पहुंचने के कारण उनके आगमन में विलंब हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\