देश की खबरें | सिंधिया के होने से कांग्रेस को लाभ था, मुझे उनकी कमी खलती है : लक्ष्मण सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें वर्ष 2020 के दौरान भाजपा में गए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की कमी खलती है क्योंकि उनके कांग्रेस में होने से कांग्रेस को लाभ था।

इंदौर (मध्यप्रदेश), 19 मई वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें वर्ष 2020 के दौरान भाजपा में गए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की कमी खलती है क्योंकि उनके कांग्रेस में होने से कांग्रेस को लाभ था।

गौरतलब है कि सिंधिया की सरपरस्ती में कांग्रेस के 22 बागी विधायकों के विधानसभा से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होने के कारण तत्कालीन कमलनाथ सरकार का 20 मार्च 2020 को पतन हो गया था।

इसके बाद शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा 23 मार्च 2020 को सूबे की सत्ता में लौट आई थी।

लक्ष्मण सिंह कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के छोटे भाई हैं और वह मध्यप्रदेश के गुना जिले के चाचौड़ा क्षेत्र से पार्टी के विधायक हैं।

लक्ष्मण सिंह ने इंदौर में संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में कहा,‘‘मुझे तो सिंधिया की कमी खलती है क्योंकि उनके होने से कांग्रेस को लाभ था। इसमें कोई शक की बात नहीं है कि सिंधिया में क्षमता है और वह बड़े अच्छे वक्ता हैं।"

बहरहाल, उन्होंने दावा किया कि अब भाजपा के सैकड़ों नेता कांग्रेस में आना चाहते हैं क्योंकि वे अपनी पार्टी से नाराज हैं और उन्हें पता है कि इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों में किस पार्टी की सरकार बन रही है।

फिल्म ‘‘द केरल स्टोरी’’ में लोगों को कथित रूप से बरगलाकर उनका धर्म बदलने की बात दिखाए जाने पर सिंह ने कहा,‘‘मैंने यह फिल्म नहीं देखी है। इसलिए मैं नहीं कह सकता कि इसमें कितनी सच्चाई बताई गई है। लेकिन मैंने 1975 में केरल में चाय की एक कम्पनी में नौकरी की है। हम सुनते थे कि ये घटनाएं (अनुचित तरीके से धर्मांतरण) वहां होती हैं और चाय के बागान के कई परिवार इसके शिकार हुए हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\