देश की खबरें | कांग्रेस ‘विफल’ सीएम की जगह ‘नौटंकीबाज’ सिद्धू को लाना चाहती है: शिअद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब कांग्रेस में मची कलह पर रविवार को चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस एक विफल मुख्यमंत्री को हटाकर नवजोत सिंह सिद्धू को लाना चाहती है जो ड्रामा करने के लिए ज्यादा जाने जाते हैं।

चंडीगढ़, 18 जुलाई विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब कांग्रेस में मची कलह पर रविवार को चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस एक विफल मुख्यमंत्री को हटाकर नवजोत सिंह सिद्धू को लाना चाहती है जो ड्रामा करने के लिए ज्यादा जाने जाते हैं।

आम आदमी पार्टी ने भी कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि सत्ताधारी पार्टी में अंदरूनी लड़ाई केवल कुर्सी के लिए है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच कई मुद्दों को लेकर खींचतान जारी है।

सिद्धू को रविवार रात को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया गया।

इससे पूर्व शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि सभी को निकाय मंत्री के रूप में सिद्धू का इतिहास पता है कि उन्होंने राज्य के किसी भी शहर में सुधार का कोई काम नहीं किया।

बादल ने यहां एक बयान में कहा कि अब कांग्रेस अपने विफल मुख्यमंत्री को हटाकर और सिद्धू को लाकर एक और ड्रामा करने का प्रयास कर रही है जिन्हे प्रशासनिक क्षमता से ज्यादा अभिनय करने के लिए जाना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\