एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कांग्रेस ने लोस अध्यक्ष से निशिकांत दुबे की ‘अपमानजनक’ टिप्पणी को कार्यवाही से हटाने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर उनसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे की ओर से बृहस्पतिवार को शून्यकाल के दौरान की गई ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणियों को कार्यवाही से हटाने का अनुरोध किया है।

देश की खबरें | कांग्रेस ने लोस अध्यक्ष से निशिकांत दुबे की ‘अपमानजनक’ टिप्पणी को कार्यवाही से हटाने का आग्रह किया

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर उनसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे की ओर से बृहस्पतिवार को शून्यकाल के दौरान की गई ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणियों को कार्यवाही से हटाने का अनुरोध किया है।

कांग्रेस सचेतक मणिकम टैगोर ने बिरला को लिखे पत्र में कहा कि शून्यकाल के दौरान दुबे की ओर से उठाए गए लगभग पूरे मामले की विषय-वस्तु अस्वीकार्य है और यह लोकसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमावली के नियम 352 के प्रावधानों का घोर उल्लंघन भी है।

उन्होंने पत्र में दुबे की टिप्पणियों का हवाला देते हुए कहा कि ‘‘ जैसा कि स्पष्ट है, निशिकांत दुबे की उपरोक्त टिप्पणियां अपमानजनक हैं और झूठे तथा नुकसानदायक उद्देश्यों से प्रेरित हैं तथा विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी पर आक्षेप लगाती हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक ​​कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी पर भी अपमानजनक टिप्पणियां की गई हैं।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि इसलिए अनुरोध है कि उक्त टिप्पणियों को 12 दिसंबर 2024 की लोकसभा की कार्यवाही से तुरंत हटा दिया जाए।

लोकसभा में बृहस्पतिवार को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर कांग्रेस पर अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस से संबंध होने का आरोप लगाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2024 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).