कांग्रेस, यूडीएफ को वायनाड भूस्खलन पीड़ितों की मदद के लिए राज्य सरकार पर दबाव बनाना चाहिए: राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अपनी पार्टी कांग्रेस और यूडीएफ से वायनाड भूस्खलन पीड़ितों की मदद के लिए राज्य सरकार पर दबाव बनाने का आग्रह किया.
कोझिकोड (केरल), 30 नवंबर : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अपनी पार्टी कांग्रेस और यूडीएफ से वायनाड भूस्खलन पीड़ितों की मदद के लिए राज्य सरकार पर दबाव बनाने का आग्रह किया. राहुल गांधी अपनी बहन और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा की वायनाड लोकसभा उपचुनाव में जीत के बाद पहली बार केरल आए हैं. राहुल ने यहां मुक्कम में अपनी बहन के साथ जनसभा के दौरान भूस्खलन के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपना भाषण शुरू किया और कहा कि उनकी पार्टी और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) उन लोगों के साथ खड़े हैं, जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों, संपत्तियों को खो दिया है.
उन्होंने कहा, "दुर्भाग्य से, हमारी सरकार नहीं है और इसलिए हम वह नहीं कर सकते जो एक सरकार कर सकती है. इसलिए, मैंने अपनी बहन और (एआईसीसी महासचिव) के. सी. वेणुगोपाल से कहा कि कांग्रेस और यूडीएफ के प्रत्येक सदस्य को भूस्खलन के पीड़ितों की मदद के लिए केरल सरकार पर दबाव बनाना चाहिए." राहुल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर वायनाड के लोगों के साथ भेदभाव करने का भी आरोप लगाया और कहा कि मोदी उन्हें वह सहायता प्रदान करने के लिए तैयार नहीं हैं, जिसके वे हकदार हैं. यह भी पढ़ें : Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 26 आरोपियों पर लगाया गया मकोका एक्ट
गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए दावा किया कि वह भारत के लोगों की तुलना में उद्योगपति गौतम अदाणी के साथ अलग तरह का व्यवहार कर रहे हैं, जबकि संविधान कहता है कि सभी के साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए. राहुल ने दावा करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि अमेरिका में अदाणी पर आरोप लगने और उन्हें अपराधी कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता तथा भारत में हम उनके खिलाफ अभियोग नहीं चलाएंगे."
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2024 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

