देश की खबरें | कांग्रेस ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ रविवार को 20 शहरों में संवाददाता सम्मेलन करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस सेना में भर्ती की नयी योजना ‘अग्निपथ’ के खिलाफ रविवार (26 जून) को देश के 20 शहरों में संवाददाता सम्मेलन आयोजित करेगी।

नयी दिल्ली, 25 जून कांग्रेस सेना में भर्ती की नयी योजना ‘अग्निपथ’ के खिलाफ रविवार (26 जून) को देश के 20 शहरों में संवाददाता सम्मेलन आयोजित करेगी।

मुख्य विपक्षी दल के अनुसार, उसके प्रवक्ता अलग-अलग शहरों में ‘अग्निपथ की बात, युवाओं से विश्वासघात’ विषय पर मीडिया के मुखातिब होंगे।

कांग्रेस ने कहा है कि उसके प्रवक्ता नयी दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई, जयपुर, शिमला, देहरादून समेत 20 शहरों में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

इस योजना की घोषणा के बाद से कांग्रेस का दावा है कि ‘अग्निपथ’ देशहित और युवाओं के भविष्य के खिलाफ है और इस कारण इसे वापस लिया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि ‘अग्निपथ’ योजना 14 जून को घोषित की गई थी, जिसमें साढ़े 17 साल से 21 साल की उम्र के युवाओं को केवल चार वर्ष के लिए सेना में भर्ती करने का प्रावधान है। चार साल बाद इनमें से केवल 25 प्रतिशत युवाओं की सेवा को नियमित किया जाएगा।

इस योजना के खिलाफ कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन होने के बीच सरकार ने 2022 में भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा को बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी