देश की खबरें | कांग्रेस ने गुजरात में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने गुजरात के दाहोद में एक छह वर्षीय छात्रा की हत्या को लेकर बुधवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि मामले में आरोपी स्कूल प्रधानाचार्य का संबंध भाजपा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से है।
नयी दिल्ली, 25 सितंबर कांग्रेस ने गुजरात के दाहोद में एक छह वर्षीय छात्रा की हत्या को लेकर बुधवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि मामले में आरोपी स्कूल प्रधानाचार्य का संबंध भाजपा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से है।
पिछले बृहस्पतिवार को सिंगवाड़ तालुका के एक गांव में स्कूल परिसर के अंदर बच्ची का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक राजदीपसिंह जाला ने कहा कि स्कूल के प्रधानाचार्य गोविंद नट ने लड़की द्वारा यौन उत्पीड़न की कोशिश को नाकाम किये जाने के बाद उसका गला घोंट दिया।
यहां कांग्रेस मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने कहा, ‘‘गुजरात में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार या खुद नरेन्द्र मोदी एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं।’’
गुजरात के दाहोद की घटना का हवाला देते हुए गोहिल ने कहा कि जिस व्यक्ति ने यह राक्षसी कृत्य किया, वह खुद को समाज सुधारक कहता है, लेकिन वह "भाजपा-आरएसएस की विचारधारा का प्रचारक है और चुनावों में भाजपा का प्रचार कर रहा था।"
उन्होंने कहा, "यह स्पष्ट है कि गुजरात में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। गुजरात में इतना कुछ हो रहा है, लेकिन नरेन्द्र मोदी चुप हैं।"
गोहिल ने कहा कि भाजपा अपने सदस्यता अभियान में व्यस्त है।
उन्होंने आरोप लगाया, "गुजरात में सरकारी स्कूल के शिक्षकों को लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने का काम दिया गया है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को भाजपा का सदस्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है।"
हक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2024 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

