देश की खबरें | कांग्रेस ने मूल्यवृद्धि के मुद्दे पर मुम्बई में विरोध मार्च निकाला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने ईंधनों के बढ़ते दाम एवं महंगाई को लेकर यहां विरोध मार्च निकाला एवं चेतावनी दी कि यदि आम लोगों को राहत प्रदान करने के लिए जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो वह केंद्र की भाजपानीत सरकार का सत्ता में बने रहना 'दूभर' कर देगी।
मुम्बई, सात अप्रैल कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने ईंधनों के बढ़ते दाम एवं महंगाई को लेकर यहां विरोध मार्च निकाला एवं चेतावनी दी कि यदि आम लोगों को राहत प्रदान करने के लिए जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो वह केंद्र की भाजपानीत सरकार का सत्ता में बने रहना 'दूभर' कर देगी।
पार्टी के एक बयान के अनुसार यहां भवंस कॉलेज से अगस्त क्रांति मैदान तक निकाये गये मार्च का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने किया। यह मार्च और बाद में मैदान में हुई रैली महंगाई के मुद्दे पर सप्ताह भर से चल रहे कांग्रेस के आंदोलन का समापन था। महाराष्ट्र के मंत्री बालासाहब थोराट, नितिन राउत तथा पार्टी नेताओं नसीम खान, चंद्रकांत हंडोरे एवं अन्य ने रैली में हिस्सा लिया।
पटोले ने इस मौके पर केंद्र पर पेट्रोलियम उत्पादों एवं अन्य जरूरी वस्तुओं के नाम में लगातार वृद्धि कर लोगों के साथ ‘लूट-पाट’ करने का आरोप लगाया।
उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ केंद्र की मोदी सरकार उत्पीड़क है और कांग्रेस इस उत्पीड़न के विरूद्ध लगतार लड़ रही है.... पेट्रोल, डीजल, गैस , खाद्य तेल एवं अन्य जरूरी वस्तुओं के भाव आम लोगों के नियंत्रण के बाहर चले गये हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मूल्यवृद्धि रोकिए अन्यथा हम हम भाजपा की ‘अलीबाबा चालीस चोर’ सरकार का सत्ता में बने रहना दूभर कर देंगे।’’
कांग्रेस विधायक ने कहा कि यह प्रदर्शन महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार के लिए ‘एक चेतावनी’ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2022 09:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

