नयी दिल्ली, सात जून कांग्रेस ने वर्ष 2022 के आखिर में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में 130 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए।
पार्टी की ओर से निर्वाचन आयोग के समक्ष दायर चुनावी खर्च संबंधी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उसने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 49 करोड़ रुपये खर्च किए।
निर्वाचन आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव से जुड़े भाजपा के खर्च की रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं की है।
भाजपा ने गुजरात में बड़ी जीत हासिल करके अपनी सत्ता बरकरार रखी तो कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की सत्ता में वापसी की।
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में 27.02 करोड़ रुपये और गुजरात में 103.62 करोड़ रुपये खर्च किए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY