एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कांग्रेस को अपनी मानसिकता बदलनी चाहिए : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके नेताओं को अपनी मानसिकता बदलनी चाहिए।

देश की खबरें | कांग्रेस को अपनी मानसिकता बदलनी चाहिए : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जैसलमेर, 31 जुलाई राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके नेताओं को अपनी मानसिकता बदलनी चाहिए।

गहलोत ने सोमवार को सीकर के नीमकाथाना में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था, “जिस दिन यमुना नदी का पानी नीम का थाना क्षेत्र में पहुंचेगा, उस दिन मैं मुख्यमंत्री (शर्मा) को खुद माला पहनाऊंगा।”

उन्होंने कहा था, “आपको (भजनलाल शर्मा) मंदिर जाना अच्छा लगता है, हमें भी अच्छा लगता है लेकिन आप ये संकल्प लें कि नीमकाथाना में यमुना नदी का पानी पहुंचाया जाएगा।’’

शर्मा ने गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस के लोग कहते हैं कि मुख्यमंत्री मंदिर बहुत जाते हैं। कांग्रेस पार्टी के लोग बताएं मैं क्या अब मेरे आस्था केन्द्रों पर न जाऊं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस को अपनी मानसिकता बदलनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री (गहलोत) को भी भजन करना चाहिए क्योंकि झूठे वादों और जादूगरी से कुछ भी होने वाला नहीं है।’’

मुख्यमंत्री शर्मा ने मालेगांव बम विस्फोट के मामले में अदालत के फैसले पर कहा कि कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण की राजनीति की है।

उन्होंने कहा कि भगवा आतंकवाद जैसा अपमानजनक झूठ फैलाया गया और निर्दोष साधु-संतों के साथ-साथ पूरे समाज की गरिमा को निशाना बनाया गया। शर्मा ने कहा कि मालेगांव बम विस्फोट मामले में सभी आरोपियों का बरी होना इस बात की पुष्टि करता है कि हिन्दू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि आज मालेगांव के दुष्प्रचार का अंत हो गया और ‘दूध का दूध, पानी का पानी’ हो गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का यह ऐतिहासिक निर्णय न्याय की जीत है और सभी सनातनियों के लिए गर्व का विषय है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2025 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).