देश की खबरें | कांग्रेस ने नगालैंड में राजनीतिक मामलों की समिति गठित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने रविवार को कई नयी नियुक्तियां करते हए अपनी नगालैंड इकाई में संगठनात्मक फेरदबल की तथा वहां एक राजनीतिक मामलों की समिति गठित की।

नयी दिल्ली, तीन सितंबर कांग्रेस ने रविवार को कई नयी नियुक्तियां करते हए अपनी नगालैंड इकाई में संगठनात्मक फेरदबल की तथा वहां एक राजनीतिक मामलों की समिति गठित की।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी की नगालैंड इकाई में 13 सदस्यीय राजनीतिक मामलों की समिति का गठन किया, जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस एस जमीर, के एल चिशी, एस आई जमीर, के थेरी और होकेतो जिमोमी को जगह दी गयी है।

उसमें ख्रीदी थेउनुओ, वी बी लासुह, डब्ल्यू अकुम यिमचुंगेर, एन योना कोनयाक, कैप्टन जी के झिमोमी, अथंग चोंगलोई, नीला रेंगमा और लानुतेमजेन लामतुर को भी शामिल किया गया है।

अन्य नियुक्तियों में खरगे ने ख्रीदी थेउनुओ को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही उन्होंने पार्टी की प्रदेश इकाई में चार उपाध्यक्ष भी बनाये हैं।

एन योना कोनयाक को प्रदेश कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पांच महासचिवों और दो प्रवक्ताओं की भी नियुक्ति की गयी है।

प्रदेश में 21 सदस्यीय कार्यसमिति भी बनायी गयी है, जिसमें चार अतिरिक्त पदेन सदस्यों-- प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश सेवा दल के मुख्य संगठनकर्ता को--स्थान दिया गया है।

पार्टी ने जावेद सरवर को प्रदेश इकाई में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रमुख नियुक्त किया है। नगालैंड में पार्टी ने विभिन्न जिला इकाइयों के प्रमुख भी नियुक्त किये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Ruturaj Gaikwad IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन, देखें घातक सलामी बल्लेबाज के आकंड़ें